Jawa 42 Bobber होने जा रही है लॉन्च, नए रेड शीन एडिशन के साथ दमदार फीचर्स और कीमत जानें

jawa 42 bobber

Jawa 42 Bobber Bike: नमस्कार, दोस्तों! जावा येजदी मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर बाइक जावा 42 बॉबर को एक नए आकर्षक रेड शीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस नए वैरिएंट की कीमत 2.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह नया मॉडल जावा के बॉबर सीरीज के फैक्ट्री-कस्टम लाइनअप में आता है और ब्लैक मिरर एडिशन के साथ टॉप वैरिएंट है। इसका मतलब है कि आप इस बाइक को फैक्ट्री से अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करवा सकते हैं। जावा 42 बॉबर रेड शीन एडिशन को मुंबई में हुए ऑल यू कैन स्ट्रीट फेस्टिवल (AYCS) में लॉन्च किया गया।

Jawa 42 Bobber Bike Design

नए रेड शीन कलर के अलावा बाइक के डिजाइन में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। इसमें जावा 42 बॉबर ब्लैक मिरर एडिशन वाले डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स ही दिए गए हैं। इसमें ब्लैक और सिल्वर फिनिश के साथ डुअल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके गियर और इंजन कवर को भी ब्लैक मिरर की तरह नया डिजाइन दिया गया है।

Jawa 42 Bobber Bike Specifications

वैरिएंटकीमत (रुपये)
मूनस्टोन वाइट₹2,09,500
मिस्टिक कॉपर स्पोक व्हील₹2,12,500
मिस्टिक कॉपर अलॉय व्हील₹2,18,900
जैस्पर रेड डुअल टोन स्पोक व्हील₹2,15,187
जैस्पर रेड डुअल टोन अलॉय व्हील₹2,19,950
ब्लैक मिरर₹2,29,500
रेड शीन₹2,29,500

Jawa 42 Bobber Bike Features

सबसे आकर्षक फ्यूल टैंक को सिल्वर क्रोम और रेड कलर में ब्लैक-आउट ग्राफिक्स के साथ डिजाइन किया गया है। इसकी कैपेसिटी 12.5 लीटर है। इसके दोनों साइड नी ग्रिप दी गई हैं। इसके अलावा बाइक में सभी कंपोनेंट्स पियानो ब्लैक और मैट ब्लैक कलर में नजर आते हैं।

ट्रांसमिशन कवर पर जावा और पैनल कवर पर बॉबर 42 की ब्रांडिंग दी गई है। डुअल एग्जॉस्ट पाइप मैट ब्लैक कलर में तैयार किए गए हैं। बॉबर में बार-एंड मिरर की एक जोड़ी भी मिलती है और इसमें लेदर की सिंगल सैडल-टाइप सीट दी गई है। बाइक का वजन 185 किलोग्राम है।

Jawa 42 Bobber Bike Engine

जावा 42 बॉबर रेड शीन एडिशन में 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 29.4 hp की पावर और 32.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को पहले से अधिक रिफाइन और रीट्यून किया गया है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच की सुविधा भी है। बेहतर पावर के लिए लोएस्ट RPM को 1500 से घटाकर 1350 किया गया है और थ्रॉटल बॉडी का साइज 33mm से बढ़ाकर 38mm किया गया है।

Also Read:

80KM के माइलेज के साथ आई Hero Passion Pro जो कि मिल रही है मात्र 38000 में

Jawa की मार्केट ख़तम करने आ गई Royal Enfield Hunter 350, मिल रहा है 350cc का मजबूत इंजन

Viman

हम पेशेवर लेखकों की एक टीम हैं जो मनोरंजन, कार, बाइक, मोबाइल और गैजेट्स के बारे में लिखना पसंद करते हैं। साथ ही हम इस फील्ड में 4 साल से ऊपर हो गए हैं, हमारे कोई ब्लॉग भी चलते हैं|